रिंग रोड से बाहरी वाहनों के लिए दूरी होगी कम, शहर में नहीं लगेगा जाम
रिंग रोड से बाहरी वाहनों के लिए दूरी होगी कम, शहर में नहीं लगेगा जाम
यह रिंग रोड बनने से विदिशा शहर सहित जिले की कई तहसीलों के किसानों को सबसे अधिक लाभ होगा। किसानों को मिर्जापुर की नई मंडी पहुंचने में कई किमी का सफर की दूरी कम हो जाएगी, वहीं शहर के जाम सहित अन्य समस्याओं से भी निजात मिलेगी। विदिशा, गुलाबगंज, शमशाबाद और नटेरन ब्लाक के 100 से अधिक गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय विदिशा और मिर्जापुर कृषि उपज मंडी पहुंचना आसान होगा। इसके अलावा भारी वाहन व ट्रैक्टर-ट्रालियों के शहर में प्रवेश पर भी रोकथाम होगी, जिससे शहर का ट्रैफिक भी कंट्रोल होगा।