बेतवा पर हाई लेवल ब्रिज बनाने के लिए टेंडर, काम बारिश बाद होगा
बेतवा पर हाई लेवल ब्रिज बनाने के लिए टेंडर, काम बारिश बाद होगा
विदिशा में रिंग रोड निर्माण के साथ ही ग्राम अमाछार और सौराई के बीच बेतवा नदी पर एक हाई लेवल ब्रिज भी बनाया जाना है। इस हाई लेवल ब्रिज का निर्माण कार्य ब्रिज कार्पोरेशन भोपाल को करना है। इस ब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर हो गए हैं, लेकिन इसका बारिश बाद ही काम हो सकेगा। यह ब्रिज अशोकनगर रोड व सागर रोड को आपस में जोड़ेगा। ब्रिज के निर्माण में देरी की वजह से इस प्रोजेक्ट का पूरा लाभ वाहन चालकों को नहीं मिल सकेगा।