विदिशा| नटेरन थाने के पिपरिया गांव के किसान बलराम कुशवाह को बेहोश करके 30 हजार रुपए लूट लिए। किसान ने बताया कि सोमवार को नटेरन आया था। केसीसी के रुपए निकाले। तब एक युवक बाहर आया और हाथ मिलाया। इसके बाद बेहोश हो गया। जब होश आया तो 30 हजार रुपए गायब थे।