- Hindi News
- National
- राजस्थान से आ रही गर्म हवा से रात का पारा एक दिन में 3.50 बढ़कर 300 पर पहुंचा
राजस्थान से आ रही गर्म हवा से रात का पारा एक दिन में 3.50 बढ़कर 300 पर पहुंचा
शहर के लोग गर्मी से बेहाल हैं। मंगलवार को पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को भी 42 डिग्री था। सुबह से सूर्य के तीखे तेवर से दोपहर तक तपन रही। इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेचैन रहे। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में भीड़ भरे बाजारों में इसका असर रहा। खासबात यह है कि न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री का उछाल हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर का कहना है कि अभी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।