रोजगार सहायकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
विदिशा| एडीएम निवास के पास मंगलवार से रोजगार सहायकों की टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु हो गई है। उनकी यह हड़ताल प्रांतीय संगठन के आव्हान पर की जा रही है। रोजगार सहायकों का कहना है कि सरकार को कई बार मांग पत्र दिया जा चुका है। अब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।