पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिंग रोड का डामरीकरण शुरू लेकिन जमीन अधिग्रहण और बिजली पोल शिफ्टिंग में देरी

रिंग रोड का डामरीकरण शुरू लेकिन जमीन अधिग्रहण और बिजली पोल शिफ्टिंग में देरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक महीने में काम पूरा करने की चुनौती

भास्कर संवाददाता|विदिशा

ढोल खेड़ी से धतूरिया तक बनाए जा रहे रिंग रोड का आखिरकार डामरीकरण शुरू हो गया है। यह डामरीकरण मंगलवार को धतूरिया गांव के पास से शुरू हुआ है। जल्द से जल्द डामरीकरण पूरा करने के लिए आधुनिक पैवर मशीन बुलाई गई है। इस प्रोजेक्ट की कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि बारिश से पहले डामरीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। डामरीकरण भले ही शुरू हो गया है, लेकिन इस प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण और पोल शिफ्टिंग की कार्रवाई संबंधित विभागों की लेटलतीफी की वजह से अटकी हुई है।

बारिश से पहले डामरीकरण पूरा करेंगे

अर्थ वर्क पूरा होने के बाद डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। हर हाल में बारिश से पहले डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्ष 2019 तक है निर्माण कार्य की समय सीमा है। चेतन जींगर, प्रोजेक्टर मैनेजर सांवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी

खबरें और भी हैं...