भक्तों ने किया दान पुण्य और पूजा अर्चना
विदिशा|शनि जयंती मंगलवार को भक्तिभाव से मनाई गई। शनि जयंती पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बेतवा नदी के किनारे स्थित नवग्रह शनि मंदिर में दर्शन व पूजन के लिए पहुंचे। शनि जयंती पर भक्तों ने तेल, तिल धातु व अन्य सामग्रियों का दान किया। शनि की साढ़े साढ़े साती के बुरे प्रभाव से ग्रसित राशि वालों ने भगवान शनि को खुश करने विधि विधान से पूजा अर्चना कर की। नवग्रह शनि मंदिर जयंती पर विशेष रूप से हवन, भंडारा एवं सुंदरकांड का पाठ का आयोजन हुआ।