अंतरराष्ट्रीय सेमीनार की वेबसाइट का अनावरण
एसएटीआई में आवास प्रौद्योगिकी तथा निर्माण सामग्री में नवाचार और अवसर विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमीनार और प्रदर्शनी लगेगी। सेमीनार 1 नवंबर से तीन दिन चलेगा। इस सेमीनार की तैयारियों को लेकर एसएटीआई में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार की वेबसाइट का अनावरण किया गया। ताकि इसके माध्यम से अन्य देशों के प्रोफेसर, उद्योगपति और वैज्ञानिक जानकारी हासिल कर सकें।
इस सेमीनार में 20 देशों के वैज्ञानिक, प्रोफेसर और उद्योगपति शामिल होंगे। सेमीनार में देश के आवास एवं बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए निर्माण सामग्री, आवास प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के संबंध में चर्चा होगी। एसएटीआई के डायरेक्टर डॉ जेएस चौहान ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग, आरजीपीवी और मप्र काउंसिल आॅफ साइंस एंड टेक्नाॅलाॅजी के सहयोग से सेमीनार और प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके संबंध एसएटीआईविदिशासेमीनारडाॅटकाॅ का अनावरण किया गया।
अनावरण अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली के वाइस चेयरमैन डाॅ एमपी पूनिया, आरजीपीवी भोपाल के वाइस चांसलर डाॅ सुनील कुमार गुप्ता, एमपीसीएसटी भोपाल के डायरेक्टर जनरल डाॅ नवीन चन्द्र, डीआरडीओ के पूर्व डायरेक्टर डाॅ विजय वीर सिंह ने किया।
डाॅ. जेएस चौहान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सेमीनार को रशिया, अमेरिया, यूके, आस्ट्रेलिया, चायना सहित कई देशों के प्रोफेसर और वैज्ञानिक संबोधित करेंगे।