कुरवाई की खुशबू साहू ने जिले में किया नाम रोशन
कुरवाई| हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा में गणित- विज्ञान संकाय में विदिशा जिले की मेरिट लिस्ट में कुरवाई की खुशबू साहू पुत्री रतनलाल साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र तथा राजेन्द्र सक्सेना मेमोरियल स्कूल का नाम रोशन किया है।
साधारण परिवार की खुशबू के पिता ड्राइविंग का कार्य करते हैं। ग्रामीण परिवेश में पली पढ़ी खुशबू बचपन से प्रतिभाशाली रही है। वह हाईस्कूल में भी तहसील में अग्रणी रही थी। अभी मैथमेटिक्स से 12 वीं की परीक्षा में उसने 500 में से 469 अंक प्राप्त किए जो कि 93.6 प्रतिशत होकर इस क्षेत्र के लिये रिकार्ड है। राजेन्द्र सक्सेना स्कूल के 12 वीं में 90 प्रतिशत छात्र- छात्राएं उर्त्तीण हुए। इनमें से 55 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 7 छात्र- छात्राओं को 85 प्रतिशत अंक मिलने से शासन द्वारा उन्हें लेपटॉप दिए जाएंगे।