विदिशा| गंजबासौदा में 18 मई के कार्यक्रम में सीएम शिवराजसिंह
विदिशा| गंजबासौदा में 18 मई के कार्यक्रम में सीएम शिवराजसिंह चौहान के साथ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और थावरचंद गहलोत भी आएंगे। आईटीआई परिसर के पास स्थल पर असंगठित श्रमिकों एवं तेंदू पत्ता संग्राहकों का सम्मेलन व राष्ट्रीय वयो श्री योजना तहत जीवन सहायक उपकरणों का वितरण होगा। साथ ही दस करोड़ से अधिक के का लोकार्पण, शिलान्यास भी होगा।