भास्कर पड़ताल... रोटरी की थी मांग, पर नहीं दिया ध्यान
भास्कर पड़ताल... रोटरी की थी मांग, पर नहीं दिया ध्यान
विदिशा-अशोकनगर रोड बेहद व्यस्त रोड है। वहीं मेहलुआ चौराहा से काफी वाहन गुजरते हैं। चौराहे पर रोटरी और स्पीड ब्रेकर नहीं होने से कई बार हादसे का अंदेशा बना रहता है। इस बारे में स्थानीय लोग कई बार रोटरी बनाने की मांग कर चुके हैं। प्रशासन ने लोगों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। यदि यहां चौराहे पर रोटरी और स्पीड ब्रेकर बना दिए जाते तो इस तरह के हादसों पर रोक लग सकती थी। आज भी जो हादसा हुआ वहीं इसकी कारण हुआ क्योकि चौराहे पर सामने से आने वाले वाहन तेज गति से निकलते हैं तो दिखाई नहीं देते।