नाराज लोगों ने किया चक्काजाम
नाराज लोगों ने किया चक्काजाम
मेहलुआ चौराहा पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। संजय विश्वकर्मा का मकान और देशराज की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात पर चौराहे पर सुबह लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों की मांग है कि चौराहे पर ब्रेकर और रोटरी बनाई जाए। ताकि इस तरह के हादसों पर रोक लग सके। चक्काजाम के बाद मेहलुआ चौकी प्रभारी राजेन्द्र ठाकुर मौके पर पहुंचे। कुरवाई एसडीएम ने मौके पर दुकानदार संजय विश्वकर्मा को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। कुरवाई थाना प्रभारी शंकुलता बामनिया ने बताया कि कल्लू खान की मौत मौके पर हो गई थी। वहीं दूसरे घायल की मौत निजाम की मौत कुरवाई आते वक्त हो गई। नसीर को विदिशा रेफर किया था लेकिन उसकी भी मौत हो गई।