यातायात पुलिस और सब्जी विक्रेताओं के बीच विवाद
विदिशा| माधवगंज प्याऊ के पास सब्जी-फलों के ठेला संचालक नाराज होकर नपा पहुंचे। जहां नपाध्यक्ष मुकेश टंडन से शिकायत की। ठेला संचालकों का कहना था कि मंगलवार को फल विक्रेता रवि साहू के साथ यातायात प्रभारी मिलन जैन ने अभद्रता कर फल नाली में फेंक दिए। वहीं एक अन्य व्यापारी ने सोनू साहू से मारपीट की। शिकायत सुनने के बाद श्री टंडन ने एसपी से चर्चा की।