मंदिरों से जुड़ी जमीन की बर्बाद फसलों का मुआवजा दिया जाए
विदिशा| सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति विदिशा सहित अन्य संगठनों ने बुधवार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि सूखाग्रस्त घोषित हुए जिले में खरीफ की क्षतिपूर्ति राशि मंदिरों से संबद्ध कृषि भूमि पर भी दिया जाए। इन संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि खरीफ फसल की क्षतिपूर्ति के लिए किसानों को मुआवजा राशि दे दी गई है, लेकिन मंदिरों की कृषि भूमि पर मुआवजा राशि का वितरण नहीं किया गया है। इससे मंदिर के पुजारियों में असंतोष है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, धर्माधिकारी मंडल के विनोद शास्त्री, नीलेश उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।