- Hindi News
- National
- मेहलुआ चौराहे पर हादसा|सिरोंज से बीना की ओर ट्राला, बोलेरो को 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया
मेहलुआ चौराहे पर हादसा|सिरोंज से बीना की ओर ट्राला, बोलेरो को 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया
भास्कर संवाददाता| विदिशा/मेहलुआ चौराहा
ललितपुर के पथरी के मरीज आष्टा से वैद्य का इलाज कराके लौट रहे थे तब विदिशा-अशोकनगर स्टेट हाईवे पर मेहलुआ चौराहे पर बुधवार सुबह 4 बजे बोलेरो में ट्राला ने टक्कर मार दी। ट्राॅला सिरोंज से बीना की तरफ जा रहा था। बोलेरो में पथरी के 6 मरीज और एक ड्राइवर सवार थे। हादसे के बाद बोलेरो करीब 100 फीट तक घिसटती चली गई और एक मकान में दोनों वाहन घुस गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से चार घायल हुए हैं। दो को भाेपाल और दो को बीना रेफर किया गया है। हादसा चौराहे पर रोटरी नहीं हाेने की वजह से हुआ।
दोनों वाहनों के ड्राइवर चौराहे पर दूसरे रास्ते से आ रहे वाहन को नहीं देख पाए और टकरा गए। इस हादसे में ललितपुर के नेहरुनगर निवासी 55 वर्षीय नसीर पुत्र ग्यासुद्दीन खान, 50 वर्षीय कल्लू खान पुत्र यासिर खान और 45 वर्षीय निजाम खान की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 25 वर्षीय मुख्तार पुत्र नसीर खान, 50 वर्षीय हनीमन बी प|ी रईस खान, 25 वर्षीय नासिर पुत्र कल्लू खान और बोलेरो का ड्राइवर तिलक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्तार और ड्राइवर को भोपाल रेफर किया गया है। हनीमन बी को बीना रेफर किया गया। ट्राॅले का चालक फरार है।
बिना रोटरी के चौराहे पर ट्रॉले ने बोेलेरो को मारी टक्कर, 3 की मौत