पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध परिवहन करते 4 डंपर, 5 ट्रैक्टर ट्राॅलियों को जब्त कर थाने में खड़ा किया

अवैध परिवहन करते 4 डंपर, 5 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को जब्त कर थाने में खड़ा किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में चल रहे खनिज का परिवहन बड़े पैमाने पर हो रहा है। खनिज विभाग का अमला इस अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान के रूप में कार्रवाई करने में हमेशा से उदासीन रहा है। बुधवार को जिले में अलग-अलग जगहों पर खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की कार्रवाई की जहमत उठाई। जिला खनिज अधिकारी रमेश पटेल ने बताया कि बुधवार को सघन निरीक्षण के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने वाले 4 डम्पर और पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि डंपरों में गिट्टी तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों में गौण अवैध खनिज परिवहन किया जा रहा था। जिला खनिज अधिकारी के मुताबिक इस कार्रवाई के तहत जब्त ट्रैक्टर-ट्रालियां विदिशा सिविल लाइन थाने में खड़ा किया गया है, वहीं बासौदा थाने में दो डम्पर, थाना नटेरन एवं मेहलुआ चौराहा चौकी में एक-एक डम्पर रखवाया गया है। पकड़े गए माल की कीमत पता की जा रही है।

खबरें और भी हैं...