- Hindi News
- National
- 82 % रहा रिजल्ट, पिछले साल से 4.22 % ज्यादा कृषि का 90.64 % और साइंस का 76.23 % रहा
82 % रहा रिजल्ट, पिछले साल से 4.22 % ज्यादा कृषि का 90.64 % और साइंस का 76.23 % रहा
हायर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट इस बार 4.22 फीसदी बढ़कर 82 फीसदी रहा। जबकि पिछले साल यह 77.78 फीसदी था। हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों का परिणाम 86.69 फीसदी रहा जबकि लड़कों का परिणाम 77.73 फीसदी रहा। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं का परिणाम घोषित किया था लेकिन विदिशा जिले की सांख्यिकी मंडल ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं की थी। रिजल्ट के तीसरे दिन बुधवार को विदिशा जिले की सांख्यिकी वेबसाइट पर जारी की गई। सांख्यिकी अपलोड नहीं होने से शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल संचालक भी परेशान होते रहे। तीन दिन बाद 12वीं के रिजल्ट की पूरी जानकारी मिल सकी। सभी संकायों में 10083 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से 8269 सफल हुए। इसमें लड़कियों की संख्या 4171 एवं लड़कों की 4098 है। वहीं 915 विद्यार्थी असफल रहे, 899 की पूरक आई।
कला संकाय में 3319 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। वहीं विज्ञान संकाय में 2936, वाणिज्य में 1628 एवं कृषि विज्ञान में 378 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। डीईओ एचएन नेमा ने बताया कि वेबसाइट पर 12वीं के रिजल्ट की सांख्यिकी ओपन नहीं हो रही थी। बुधवार को वेबसाइट पर सांख्यिकी आेपन हुई।
12वीं का 8 साल का रिजल्ट
2011 55.3
2012 81.23
2013 71.27
2014 70.06
2015 73.89
2016 77.05
2017 77.78
2018 82.0
10083 छात्र-छात्राएं शामिल इसमें से 8269 हुए सफल
साल 2018 के परिणाम
रिजल्ट- 82.0 %
छात्रों का रिजल्ट-77.73%
छात्राओं का रिजल्ट 86.69 प्रतिशत
छात्र-छात्राएं दर्ज 10131
छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे 10083
छात्रों की संख्या-5272
छात्राओं की संख्या-4811
सबसे पीछे विज्ञान के बच्चे, सबसे आगे कृषि के बच्चे
साइंस- 76.23 प्रतिशत
परीक्षा में बैठे- 3851
पास हुए-2936
कॉमर्स- 85.32 प्रतिशत
परीक्षा में बैठे-1908
पास हुए-1628
कृषि-90.64 प्रतिशत
परीक्षा में बैठे- 417
पास हुए-378
कला- 85.12
परीक्षा में बैठे- 3899
पास हुए- 3319
12वीं पूरक की जानकारी
कुल पूरक- 899
छात्र-537
छात्राएं-362
12वीं फेल की जानकारी
कुल फेल-915
छात्र-724
छात्राएं-292
12वीं के रिजल्ट साल 2017 के परिणाम
रिजल्ट- 77.78 %
छात्रों का रिजल्ट-72.57 %
छात्राओं का रिजल्ट 83.84 प्रतिशत
कुल छात्र-छात्राएं दर्ज 8715
कुल छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे- 8660
छात्रों की संख्या-4656
छात्राओं की संख्या-4004
खिलाड़ियों ने भी किया बेतवा पर श्रमदान
विदिशा| बेतवा नदी के संरक्षण और घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 16वें दिन खिलाड़ियों ने पहुंचकर श्रमदान में पसीना बहाया। बुधवार को बेतवा के चरणतीर्थ घाट व आसपास के क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों व विद्यार्थियों के साथ श्रमदान में शामिल हुए खिलाड़ियों ने साफ-सफाई की। मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया कि एडीएम एचपी वर्मा, एसडीएम आरएस राय, डीपीसी सुरेश खांडेकर, बीआरसी एचएन लखेरा, भाजपा नेत्री मंजरी जैन, फुटबॉल कोच विनयकांत नामदेव सहित बड़ी संख्या फुटबॉल खिलाड़ियों तो इस विशेष अभियान में शामिल हुए ही, वहीं शासकीय कन्या छात्रावास की छात्राओं, मुस्लिम समाज के लोगों सहित नियमित श्रमदानी भी मौजूद रहे। करीब दो घंटे लगातार चले श्रमदान के दौरान बेतवा के पानी और घाटों को स्वच्छ किया गया। संस्था सचिव पांडे ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वच्छता के साथ ही घाटों के किनारे पौधरोपण भी किया जायेगा। गुरुवार को होने वाले श्रमदान में उत्कृष्ट हायर सेकंडरी का स्टाफ, एनसीसी केडेट्स तथा अधिकारी भी शामिल होंगे।