विदाई समारोह... डॉ. झा को समारोहपूर्वक विदा किया
विदिशा| राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली(मानित विश्वविद्यालय)द्वारा एसएटीआई में संचालित “संस्कृत अध्ययन केंद्र”के प्रभारी डॉ योगानंद झा मधुवनी, बिहार ने विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्रों को संस्कृत भाषा में दक्षता दिलाने के लिए अपना कार्य पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से किया। उक्ताशय के उद्गार सुरेंद्रसिंह कुशवाह, जिला प्रचार प्रमुख, संस्कृत भारती ने आयोजित विदाई समारोह में व्यक्त किए। सिद्धेश्वरी शक्ति पीठ माधवगंज, पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में शिवकुमार तिवारी, गजेंद्रआचार्य समेत अनेक लोग उपस्थित थे। श्री तिवारी ने डॉ झा के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ झा संस्कृत के प्रकांड विद्वान ही नहीं एक कुशल शिक्षक भी हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।