पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपदा में होमगार्ड जवानों के साथ नेहरू युवा केंद्र के सदस्य भी बचाएंगे जिंदगी

आपदा में होमगार्ड जवानों के साथ नेहरू युवा केंद्र के सदस्य भी बचाएंगे जिंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| होमगार्ड कार्यालय में सोमवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो रही है। इसमें एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े सदस्यों को आपदा प्रबंधन के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए भोपाल से एसडीआरएफ का दल आ रहा है।

एसडीआरएफ का दल इन दो दिनों के दौरान एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम बारीकियां सिखाएंगे। इसमें व्याख्यान के जरिए आपदा प्रबंधन की जानकारियां दी जाएंगी। कार्यशाला के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी मौजूद रहेंगे। होमगार्ड के कंपनी कमांडेंट उमेश तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे से होगा। जिसमें एनसीसी, एनएसएस और होमगार्ड के 50 सदस्यों को प्रशिक्षित कर सिविल डिफेंस वालिंटियर बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...