पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरण तीर्थ मंदिर के पास 80 लाख रु. की लागत से बनेगी 34 फीट ऊंची कालिदास की प्रतिमा, जो शिवालय से एक फीट नीचे रहेगी

चरण तीर्थ मंदिर के पास 80 लाख रु. की लागत से बनेगी 34 फीट ऊंची कालिदास की प्रतिमा, जो शिवालय से एक फीट नीचे रहेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदि सबकुछ योजना के मुताबिक होता रहा तो आने वाले दिनों में चरणतीर्थ घाट एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। नगरपालिका ने शहर के प्राचीन वैभव को लौटाने के लिए एक योजना बनाई है। इसके तहत चरणतीर्थ मंदिर के पास पुरानी स्टेज की जगह पर महाकवि कालिदास की प्रतिमा खड़ी होगी।

प्रतिमा करीब 34 फीट ऊंची होगी जो पास के शिवालय से करीब एक फीट नीचे होगी। इसके लिए एक बड़ा प्लेटफार्म बनेगा जिसकी ऊंचाई भी 10 से 12 फीट ऊंचा होगा। यह प्रतिमा भोपाल के वीआईपी रोड स्थित राजाभोज की प्रतिमा से भी ऊंची होगी, क्योंकि राजाभोज की प्रतिमा सिर्फ 30 फीट ऊंची है जबकि कालिदास की प्रतिमा 34 फीट होगी।

प्रतिमा की लागत करीब 80 लाख रुपए होगी। प्रतिमा का मुख बेतवा के नए पुल की तरफ होगा ताकि यहां से गुजरने वाले लोग प्रतिमा को निहार सकेंगे।

प्रतिमा रात में दूधिया रोशनी से नहाई रहेगी। स्पेशल लाइट भी यहां लगाई जाएंगी। रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, एसएटीआई के डायरेक्टर जेएस चौहान, नपा के इंजीनियर और मनोज पांडे तरण तीर्थ घाट पर पहुंचे और पूरी योजना पर चर्चा की।

अच्छी खबर... चरणतीर्थ घाट पर 3 करोड़ की लागत से बनेगा च्यवन ऋषि का आश्रम, बेतवा के पुराने पुल से कालिदास प्रतिमा तक एक केबल ब्रिज भी बनेगा, फव्वारों के साथ लगेगी दूधिया रोशनी

खबरें और भी हैं...