विदिशा| जिला ताइक्वांडो संघ ने आगामी 27 मई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताईक्वाडो प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश की राज्य स्तरीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 मई तक विदिशा में किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन एसएटीआई के कैलाश सत्यार्थी हाल में होगा। संघ के सचिव और विश्वामित्र अवार्डी दिलीप थापा ने बताया कि स्पर्धा में सैकड़ों खिलाड़ी शामिल होंगे।