विदिशा| लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा 21 से 23 मई के बीच आयोजित की जाएगी। इस आवासीय विद्यालय में छात्रों को शिक्षा के साथ खेलकूद की ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें भोजन, आवास के साथ खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस, जूडो, ताइक्वांडो, हाकी बास्केट बाल, फुटबाल आदि कई खेलों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।