भास्कर संवाददाता| अशोकनगर/विदिशा
नंगे पैर पटरियों पर चल रहा एक बालक जीआरपी पुलिस को हिनौतिया स्टेशन पर मिला। जब बालक से उसके परिजनों सहित घर के बारे में जानकारी ली गई तो वह कुछ भी नहीं बता सका। बालक के जेब में एक थैली मिली जिसमें नमकीन और रोटी मिली। जीआरपी पुलिस ने बालक को दीक्षा शिशु गृह भेज दिया, जहां से शाम को उसके परिजन वापस ले गए।
दीक्षा शिशु गृह के संचालक भूपेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि उनके पास जीआरपी से एक बालक को शिशु गृह में रखने के लिए फोन आया। बालक से जब उसका नाम और पता पूछते तो सिर्फ सागर बोलकर वह हंस देता। जीआरपी के माध्यम से गुमशुदा बालक के फूफाजी मूढ़रा गांव निवासी विक्रम सिंह यादव पहुंचे जब लापता बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया। फूफाजी ने बताया कि उपदेश यादव उम्र 6 साल निवासी खननपुर सिरोंज तहसील विदिशा का रहने वाला है।