पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 लाख 4 हजार एमटी पर सिमटी गेहूं खरीदी

3 लाख 4 हजार एमटी पर सिमटी गेहूं खरीदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी समाप्त हो गई है। जिले में रविवार तक करीब 3 लाख 4 हजार एमटी गेहूं की खरीदी हो चुकी थी। हालांकि अभी चना और मसूर की खरीदी जारी है। गेहूं खरीदी बंद होने के साथ प्रशासन काफी हद तक राहत में है। गेहूं खरीदी का अमला, संसाधन अब चना और मसूर की खरीदी में उपयोग लाने से किसानों को काफी सुविधा होगी। प्रशासन भी अब चना और मसूर की खरीदी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दे रहा है। समर्थन मूल्य पर चना उपज की भारी आवक दर्ज हो रही है। रविवार तक की स्थिति में जिले में करीब एक लाख एमटी चना और मसूर की खरीदी हो चुकी थी।

रविवार को कलेक्टर अनिल सुचारी ने खरीदी से जुड़े विभाग व एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक रखी। इस बैठक के दौरान कलेक्टर ने अनिल सुचारी ने समस्त अधिकारियों को नियमित रूप से खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर पर्याप्त कर्मचारी, गार्ड तैनात करने, केंद्रों पर सुबह 9 बजे सर्वेयरों को पहुंचने समय पर डाक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कलेक्टर ने सभी मंडी सचिवों को मंडियों में हेल्प डेस्क शुरू करने के निर्देश दिए हैं ता कि किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके।

खबरें और भी हैं...