विदिशा| सिविल लाइंस थाने के अंतर्गत कुआंखेड़ी गांव में नेवन नदी के पुल से नीचे गिरने के कारण एक बाइक सवार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रकाश कुशवाह उम्र 35 साल अपनी बाइक से जा रहा था। कुआंखेड़ी पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 20 फीट नीचे गिर गई। इससे उसे सिर और हाथ पैरों में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल लेकर आई। प्रकाश की हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।