विदिशा| कुरवाई थाने के अंतर्गत पाराशरी गांव में फांसी लगाने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते ललिता प|ी दिमान सिंह कुशवाह उम्र 30 साल ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पति दिमान सिंह कुशवाह ने थाने में पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को फंदे से उतारा और शव का पोस्टमार्टम में लिए भिजवाया।