पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदिशा| सरस्वती नगर तलैया क्षेत्र निवासी विदिशा मार्केटिंग सोसायटी के

विदिशा| सरस्वती नगर तलैया क्षेत्र निवासी विदिशा मार्केटिंग सोसायटी के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| सरस्वती नगर तलैया क्षेत्र निवासी विदिशा मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व प्रबंधक कोमलप्रसाद तिवारी के सबसे छोटे पुत्र तथा एसएटीआई में कार्यरत अतुल तिवारी और शहर के वरिष्ठ पत्रकार सचिन तिवारी के दिवंगत छोटे भाई इंजीनियर विपिन तिवारी का रविवार को बेतवा तट स्थित विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों, समाजसेवियों, एसएटीआईकर्मियों, पत्रकारों, ब्राह्मण समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत विपिन तिवारी को उनके भतीजे अर्पित तिवारी ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मुन्नालाल जैन, सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भारत भूषण शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी बीड़ी अहरवाल सहित अनेक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...