पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 6वें दिन भी जारी

ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 6वें दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय ईडी यूनियन द्वारा 14 मई से जारी ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि देशव्यापी हड़ताल से डाक विभाग के कर्मचारी परेशान है। 18 मई को लेबर कोर्ट एवं संघ के महामंत्री के साथ संपन्न बैठक में 31 मई तक जीडीएस कमेटी रिपोर्ट लागू करने का आश्वासन दिया है। सिरोंज- लटेरी सहित सभी जगह जीडीएस हड़ताल पर है। भारतीय ईडी यूनियन के प्रदेश मंत्री कमलेश रघुवंशी, संभागीय सचिव ब्रजेंद्र बुनकर ने सभी जीडीएस कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। विदिशा मुख्य डाकघर के समक्ष भगवानदास रैकवार, मुरारीलाल शर्मा, मनोरंजन चतुर्वेदी आदि धरने पर बैठे।

खबरें और भी हैं...