विदिशा| 20 मई को सेवा भारती भवन श्रीकृष्ण कॉलोनी में नाक, कान,गला,कैंसर एवं थाइराइड परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें डॉ नितिन तोमर एपल हॉस्पिटल इंदौर ने 24 मरीजों की जांच की। 11 मरीजों को कैंसर की बायोप्सी की जांच के लिए चयन किया गया। 10 मरीजों की थायरॉइड की जांच की गई।माय स्पीच एवं थैरेपी क्लीनिक भोपाल द्वारा कम सुनने के लिए जांच शिविर का आयोजन हुआ।