पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एएनएम का स्थानांतरण विवादित हुआ

एएनएम का स्थानांतरण विवादित हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरवाई| उप स्वास्थ्य केन्द्र मेहलुआ चौराहा पर पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पठारी स्थानांतरण तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके कारण एएनएम ने अपने कर्मचारी साथियों को सूचित करते हुए एक वाट्सएप पर बताया है कि वह स्थानांतरण से दुखी होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रही है। स्थानांतरण के कारणों की जानकारी लेने पर बीएमओ डा एके.श्रीवास्तव ने बताया कि मेहलुआ चौराहा सरपंच, सीएमएचओ विदिशा द्वारा एएनएम मंगेश परिहार का स्थानांतरण मेहलुआ चौराहा से पठारी कर दिया है। उनके स्थान पर पठारी से गिरजा मालवीय को उप स्वास्थ्य केन्द्र मेहलुआ चौराहा पर नियुक्त किया गया है। इसके कारण अज्ञात लोगों द्वारा वाट्सअप पर धमकी दी जा रही है. इस मामले से उसका कोई लेना देना नहीं है।

खबरें और भी हैं...