पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यटन विकास निगम ने नौकायन के लिए दिए थे 10 लाख, राशि लेने नपा की रुचि नहीं

पर्यटन विकास निगम ने नौकायन के लिए दिए थे 10 लाख, राशि लेने नपा की रुचि नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

नगरपालिका ने दो साल बाद भी पर्यटन विभाग से संपर्क नहीं साधा है। दो साल पहले नागरिक बैंक भवन लोकार्पण समारोह में आए प्रदेश के संस्कृति और पयर्टन राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा ने सार्वजनिक मंच से बेतवा नौलखी घाट पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपए नौका खरीदने के लिए देने की घोषणा की थी। घोषित राशि को पाने के लिए नपा ने आज तक पर्यटन मंत्री या विभाग से कोई संपर्क नहीं किया।

सबसे आश्चर्यजनक बात यह है नपा अधिकारी और कर्मचारियों को ऐसी किसी घोषणा की जानकारी नहीं है। जबकि इस सार्वजनिक समारोह में नपा के कई पार्षद और सत्ता दल के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

पर्यटन विभाग को भी नहीं भेजी योजना

दो साल पहले नपाध्यक्ष ने बताया था कि संस्था की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इस पर आगे कार्य होना संभव नहीं है। योजना प्रदेश के पर्यटन विभाग को भेजेंगे। ताकि योजना को मंजूरी मिल सके। लेकिन दो साल बाद भी योजना को पर्यटन विभाग नहीं भेजा गया।

नगरपालिका पदाधिकारियों का कहना उनकी जानकारी में नहीं है घोषणा
पर्यटन विभाग ने की थी लाख रूपए की घोषणा लेकिन नपा ने अभी तक नही लिखा पत्र।

पर्यटन विभाग ने कहा-नहीं साधा है कोई संपर्क
इस मामले में पर्यटन विभाग से संपर्क किया गया तो पता चला पर्यटन मंत्री की घोषणा के बाद नपा ने संपर्क नहीं साधा। इससे घोषणा के बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। विभाग के सूत्रों का कहना है कि अभी भी समय है। इस मामले में नपा पहल करे तो उनको घोषित की गई राशि मिल सकती है। इधर नपाध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल का कहना है उनको अब तक ऐसी किसी घोषणा का पता नहीं है।

आठ साल से बेकार पड़ा है पिकनिक घाट
आठ साल पहले बेतवा के नौलखी घाट पर नपा ने 40 लाख रुपए की लागत से बनाया पिकनिक सीसी घाट बेकार पड़ा है। आधा करोड़ रुपए खर्च करने के बाद उसका लाभ नागरिकों या सैलानियों को नहीं मिल पा रहा है। इस घाट के पास ही नपा द्वारा पार्क विस्तार की योजना बनाई थी। इस योजना पर पिछले आठ सालों के दौरान तनिक भी काम नहीं किया गया। इससे नौलखी पिकनिक स्पाट योजना हाशिए पर चली गई।

कोई पिकनिक स्पाॅट नहीं
सामाजिक कार्यकर्ता तीरथसिंह रघुवंशी, कमल सिंह मीणा, मथुरा प्रसाद अग्रवाल, अशोक महलवाला का कहना है कि नगर की जनसंख्या एक लाख का आंकड़ा छूने वाली है। लेकिन नगर में कोई पिकनिक स्पाट नहीं है कि नागरिक अवकाश और फुर्सत के दिन परिवार या अपनी मित्र मंडली के साथ चार छह घंटे बिता सके। इसी के चलते आठ साल पहले विदिशा के हेमामालिनी डेम की तर्ज पर नपा ने पिकनिक घाट की योजना पर काम शुरू किया था। योजना लंबे समय से ही बंद पड़ी है। इससे जो कुछ खर्च किया।

बेतवा नौलखी घाट को विकसित करने की मांग
पर्यटन मंत्री को समारोह के दौरान बेतवा नौलखी घाट का धार्मिक महत्व बताया गया था। उस स्थान पर नपा द्वारा बनाए गए सीसी घाट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने नौका विहार शुरू करने के लिए नपा को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इससे नपा घाट पर बनाए गए पिकनिक प्लेटफार्म से नौका बिहार शुरू कर सके। नपा के लिए भी पर्यटक आय का साधन बन सकें।

खबरें और भी हैं...