पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 क्विंटल से ज्यादा उपज एक बार में नहीं ली जाएगी

40 क्विंटल से ज्यादा उपज एक बार में नहीं ली जाएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में चना, मसूर और सरसों का उपार्जन 47 केन्द्रों पर किया जा रहा है। दूसरे दिन तक चना और मसूर की जिले में करीब 275 मीट्रिक टन की खरीदी हो गई है। जबकि गेहूं की खरीदी में आंकड़ा करीब डेढ़ लाख एमटी तक पहुंच गया है। चना की खरीदी में कुछ समस्याएं भी जा रही हैं। किसानों को 40 क्विंटल से अधिक उपज एक बार में नहीं ली जा रही है। ऐसा वरिष्ठ विभाग से आए निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसके अलावा खरीदी केंद्रों पर आ रही चना उपज में तेवड़ा भी मिला हुआ आ रहा है, जिसे रिजेक्ट किया जा रहा है।

समर्थन मूल्य पर चना और मसूर की खरीदी को लेकर किसानों को एनआईसी भोपाल से एसएमएस के माध्यम से निश्चित तारीख में खरीदी केंदों पर उपज बेचने की सूचना दी जा रही है। किसानों को इस खरीदी में कहा जा रहा है कि वे एक बार में चालीस क्विंटल से अधिक चने की उपज तुलाई के लिए न लाएं। एमपीएस के डायरेक्टर शशिभूषण द्वारा जारी इस गाइड लाइन की सूचना संबंधितों तक पहुंचाने के कलेक्टर अनिल सुचारी ने निर्देश दिए हैं। जिन किसानों की चना उपज की पैदावार चालीस क्विंटल से अधिक है उन्हें हर बार अधिकतम चालीस क्विंटल मात्रा में उपज उपार्जन केंद्रों पर विक्रय के लिए लाने के लिए कहा जा रहा है। पंजीकृत किसानों को चार दिन पहले एसएमएस के जरिए उपज बेचने की सूचना भेजी जा रही है। समर्थन मूल्य पर चल रही चना-मसूर सहित गेहूं की खरीदी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जिला आपूर्ति अधिकारी मोहन मारू और जिला सहकारी बैंक के सीईओ विनय प्रकाश सिंह नटेरन खरीदी केंद्र पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...