पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमेशजी की याद में मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में रोपे पौधे

रमेशजी की याद में मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में रोपे पौधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| दैनिक भास्कर समूह के पूर्व चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को सुबह बेतवा तट स्थित मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में पवित्र पीपल के पौधे रोपे गए। पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित शहर के समाजसेवी और बेतवा के नियमित श्रमदानी मनोज पांडे ने कहा कि रमेशजी सही मायने में पत्रकारिता के साथ ही पर्यावरण के लिए जीते थे। उनके द्वारा चलाया गया पानी की एक-एक बूंद बचाने का अभियान आज बड़ा रूप ले चुका है। इससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी अतुल शाह ने कहा कि रमेशजी ने अपने जीवन में समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया। इस मौके पर सभी ने राष्ट्रगान करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे, अतुल शाह, संतोष गुप्ता, नीलकंठ पंडित, विनय जैन, हितेंद्र रघुवंशी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...