पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी के 5 दिन बाद ही पति पत्नी में विवाद पुलिस ने वापस दिलाया गृहस्थी का सामान

शादी के 5 दिन बाद ही पति-पत्नी में विवाद पुलिस ने वापस दिलाया गृहस्थी का सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| शादी के 5 दिन बाद ही एक पति-प|ी में विवाद हो गया। इस कारण पति ने प|ी को साथ में रखने से इंकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने दहेज में दिया गया महिला का सामान वापस दिला दिया है। इसमें सोने की रिंग, चांदी की पायल, एक मोटर साइकिल सहित 41 हजार रुपए की सामग्री शामिल है। इंस्पेक्टर रजनी तिवारी ने बताया कि करीब एक साल पहले गंजबासौदा निवासी एक महिला का विवाह बीना निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के 5 दिन बाद ही किसी व्यक्ति का फोन महिला के पास आया था। इससे पति-प|ी दोनों में विवाद शुरू हो गया।

खबरें और भी हैं...