पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरी काम से आए खाली हाथ लौटे, 2 दिन फिर छुट्टी

जरूरी काम से आए खाली हाथ लौटे, 2 दिन फिर छुट्टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इससे कामकाज ठप रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए तमाम लोगों के जरूरी काम नहीं हो सके। गुरुवार और शुक्रवार को कर्मचारियों की हड़ताल तथा शनिवार और रविवार को कार्यालयों में सामान्य अवकाश के कारण व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। अब सीधे सोमवार को ही 5वें दिन शासकीय कार्यालय खुलेंगे।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उदयसिंह हजारी ने बताया कि सातवां वेतनमान लागू होने के बाद कर्मचारियों को उसका ठीक तरीके फायदा नहीं मिल पा रहा है। इसकी विसंगतियों को शासन ने अभी तक दूर नहीं किया है। इसी प्रकार हाईकोर्ट के निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में संघ की ओर से प्रशासन को पहले ही ज्ञापन सौंपा जा चुका है। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अवकाश के आवेदन भी कलेक्टर को सौंप दिए थे। इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर विचार तक नहीं किया गया।

दूसरे दिन भी कई कार्यालय नहीं खुले।

5000 से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल
नियमित कर्मचारियों की इस हड़ताल में जिले भर के 5 हजार से अधिक कर्मचारी इसमें शामिल हैं। इस समय शासन की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी, किसानों के लिए भावांतर योजना सहित सभी प्रमुख योजनाओं को तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के सहयोग से ही क्रियान्वित किया जा रहा है। कर्मचारियों की इस हड़ताल से कई खरीदी केंद्रों में तौल का काम ठप हो गया है।

खबरें और भी हैं...