पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिन की राहत के बाद 16 अप्रैल से फिर धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना

दो दिन की राहत के बाद 16 अप्रैल से फिर धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| मौसम में 2 दिन की राहत के बाद 16 अप्रैल से फिर आंधी-पानी का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम में बदलाव संबंधी नया पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आगामी 48 घंटे बाद 10 से 15 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेंगी। इसके अलावा तेज गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी होगी। यह सिलसिला आगामी 18 अप्रैल तक रहेगा। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ कमी आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 तथा न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 10 से 12 अप्रैल तक तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ चुकी हैं। इससे तापमान के तेवर कुछ नरम पड़े हैं।

मौसम विभाग द्वारा आगामी 16 से 18 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

48 घंटे बाद तेज हवा चलने और तापमान में कमी आ सकती है

फल और सब्जी की को नुकसान से बचाएं किसान
कृषि महाविद्यालय सीहोर के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि बिगड़े हुए मौसम का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव कद्दू वर्गीय फसलों पर पड़ेगा। इसमें कद्दू, लौकी, टिंडा के अलावा भिंडी आदि की फसलें खराब हो सकती हैं। इनमें कुफलन भी हो सकता है। इसके अलावा तरबूज और खरबूज की फसलें भी खराब होने की संभावना है। हरी सब्जियों और फलों के पौधों में लाल भृंग और सफेद मक्खी का असर हो सकता है।

खबरें और भी हैं...