तीर्थयात्री 17 को कामाख्या देवी के दर्शन करने जाएंगे
विदिशा| जिले के तीर्थ यात्री कामाख्या देवी तीर्थ दर्शन के लिए 17 एवं 18 अप्रैल को रवाना होंगे। कामाख्या देवी तीर्थ दर्शन के लिए पात्र लोग अपने आवेदन पत्र नजदीक के तहसील कार्यालय में नियत तिथि तक जमा कर सकते हैं ।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजन के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर आरडीएस अग्निवंशी ने बताया कि कामाख्या देवी तीर्थ दर्शन के लिए जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए 2 बार स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। पहली बार 17 को इन्दौर ,देवास, सीहोर से होते हुए स्पेशल ट्रेन विदिशा आएगी। इसमें जिले के 155 तीर्थ यात्री कामाख्या देवी के लिए रवाना होंगे। 22 अप्रैल को वापस विदिशा आएंगे।