- Hindi News
- National
- सभी धर्मों के गुुरुओं की मौजूदगी में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर स्वतंत्रता सेनानी का किया गया सम्मान
सभी धर्मों के गुुरुओं की मौजूदगी में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर स्वतंत्रता सेनानी का किया गया सम्मान
अहमदपुर चौराहे पर स्थापित डॉ बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण में सभी धर्मों के धर्मगुरू, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। नपाध्यक्ष मुकेश टण्डन ने कार्यक्रम में कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने देश को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए जो रास्ता दिखाया है। कलेक्टर अनिल सुचारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवीर शरण शर्मा सहित बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. मेहताबसिंह यादव आिद शामिल थे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बुजुर्गों का भाजपा कार्यकर्ता ने किया सम्मान
बाइक पर निकाली समरसता रैली
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने समरसता रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने बाइक पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों पर भारत र| डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए समरसता के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया। भाजयुमो मोर्चा जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में यह बाइक रैली निकाली गई थी। भाजयुमो के कार्यकर्ता रैली में जोरदार नारेबाजी करते हुए निकले। रैली के दौरान जाम की स्थिति भी बनी।