स्कूलों में प्रवेश के लिए अब 29 अप्रैल को होगी परीक्षा
विदिशा | राज्य सरकार के मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों की शिक्षा के लिए भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। इन विद्यालयों में नवीन शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा अब 29 अप्रैल को होगी। यह परीक्षा पहले 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी।