राशन दुकानों पर अपात्रों के नाम होंगे चस्पा
विदिशा | जिले में उन लोगों के नाम अब राशन कार्ड से काटने के लिए तैयारी की जा रही है, जो लंबे समय से सरकार का राशन ले रहे हैं। लेकिन उनको पात्रता नहीं है। शासन द्वारा अलग- अलग 24 कैटेगरी में राशन हितग्राहियों के बांटा जा रहा है। इसके आधार पर अब अफसर उनके घर जाकर वेरीफिकेशन करेंगे। ऐसे हितग्राही, जो साधन संपन्न हैं, इसके बावजूद भी राशन ले रहे है, तो उनका नाम काटने की कार्रवाई की ही जाएगी। इसके साथ ही उनके नाम को भी सार्वजनिक राशन दुकानों में भी लिखा जाएगा।