पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रुप कमांडर ने किया 14 एमपी बटालियन का निरीक्षण

ग्रुप कमांडर ने किया 14 एमपी बटालियन का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। टीला खेड़ी में एनसीसी के ब्रिगेडियर ने किया निरीक्षण।

विदिशा| ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल होड्डा भोपाल ने शुक्रवार को 14 एमपी बटालियन विदिशा का निरीक्षण किया। बटालियन के कैडेट द्वारा उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।

14 एमपी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल बीपी सिंह द्वारा बटालियन के स्टाफ और परिसर का निरीक्षण कराया गया।बिग्रेडियर अनिल होड्डा ने एनसीसी कैडेट्स को अनुशासित जीवन शैली से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का संगठन उच्च मूल्यों, सेवा भावना और सद्गुणों को विकसित करने का प्रमुख साधन है। छात्र जीवन से ही विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर बटालियन के सूबेदार कर्नल सिंह, सूबेदार भूपेंद्र सिंह, सूबेदार नारायण पाटिल सहित पूरा स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...