शादी का झांसा देकर किशोरी से 4 महीने तक करता रहा ज्यादती
विदिशा| कोतवाली थाने के अंतर्गत राहुल अहिरवार नामक एक युवक शादी का झांसा देकर 17 साल की किशोरी से करीब 4 महीने तक ज्यादती करता रहा। इस संबंध में जब किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई तो वे उसे थाने लेकर पहुंचे और बताया कि आरोपी युवक 1 दिसंबर 2017 से लेकर 31 मार्च 2018 तक ज्यादती करता रहा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।