- Hindi News
- National
- ग्राम स्वराज अभियान के कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति, जिलाध्यक्ष रखेंगे नजर
ग्राम स्वराज अभियान के कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति, जिलाध्यक्ष रखेंगे नजर
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार भाजपा 14 अप्रैल से 05 मई तक ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम को आयोजित करेंगी। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी ने कार्यक्रम के जिला प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष राम रघुवंशी को नियुक्त किया है।
कार्यक्रम के लिए 2-2 जिला प्रभारियों की नियुक्ति भी जिलाध्यक्ष श्री सोनी ने की। 14 अप्रैल को आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला महामंत्री हरिसिंह सप्रे एवं जिला उपाध्यक्ष श्री भैंरो सिंह जादौन को नियुक्त किया गया है। 18 अप्रैल को आयोजित स्वच्छ भारत पर्व के लिए जिला उपाध्यक्ष विजय जैन सहित श्री संदीप डोंगर सिंह को नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में 20 अप्रैल को आयोजित उज्जवला पंचायत के कार्यक्रम हेतु जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा एवं भगवान सिंह धाकड़ को और 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष राममोहन पाराशर सहित जितेन्द्र मैना एवं 28 अप्रैल को आयोजित ग्राम शक्ति अभियान हेतु जिला उपाध्यक्ष मनमोहन यादव एवं जिला मंत्री रामकृष्ण मीना को, 30 अप्रैल को आयोजित आयुष्मान भारत अभियान हेतु जिला मंत्री रामपाल सिंह राजपूत एवं जिला कार्यालय प्रभारी मुकेश चौकसे को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला के लिए जिला महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव एवं जिला कोषाध्यक्ष तेजिन्दर सिंह बन्नू और 05 मई के अंतिम कार्यक्रम आजीविका एवं कौशल विकास मेला हेतु जिला महामंत्री उपेन्द्र धाकड़ एवं जिला मंत्री किशोर सिंह दांगी को नियुक्त किया है। इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए स्वयं जिलाध्यक्ष श्री सोनी जिला कार्यालय से प्रत्येक दिन की मॉनिटरिंग करेंगे।