पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 46.60 फीसदी बच्चों को मिल रहा मां का दूध

46.60 फीसदी बच्चों को मिल रहा मां का दूध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
46.60 फीसदी बच्चों को मिल रहा मां का दूध

प्रसव के एक घंटे के भीतर सिर्फ जिले के 46.60 फीसदी बच्चों को ही अपनी मां का दूध मिल पा रहा है। जबकि प्रदेश का यह आकड़ा 34.5 फीसदी है। इस हिसाब से जिले का आैसत प्रदेश से बेहतर है। वहीं 6 माह तक के 71.70 फीसदी बच्चों को मां का दूध मिल रहा है। प्रदेश में यह आैसत 58.20 फीसदी है।

जिले के बच्चों का स्वास्थ्य कमजोर

विदिशा जिले में 7.30 फीसदी बच्चों को ही पूर्ण आहार मिल रहा है। इसलिए जिले के 7.30 फीसदी बच्चे ही पूर्ण स्वास्थ्य हैं। इसके अलावा जिले में 73 फीसदी संस्थागत प्रसव हो रहा है। इसके अलावा 5 साल से कम उम्र के 41.10 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं।

कर रहे हैं सुधार

नीति आयोग की पिछली रिपोर्ट में जिले को बहुत कम रेंक मिली थी। उसके बाद डाटा सुधारने के निर्देश दिए गए थे। जिले में बच्चों और प्रसूताओं के स्वास्थ्य के लिए योजनाओं पर काम चल रहा है। जिले में डॉक्टरों की कमी है। डॉ बीएल आर्य, सीएमएचओ विदिशा

खबरें और भी हैं...