मुस्लिम समाज की बैठक, महिलाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया
विदिशा| जिला मुस्लिम विकास समिति की बैठक रविवार को उदयगिरि रोड स्थित एकता फार्म हाउस पर हुई। समिति की पहली बैठक में जिले भर से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों एवं अशिक्षा के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। मुस्लिम समाज के विकास के लिए एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करना होगा। दहेज प्रथा बंद करने पर लोगों ने चर्चा की। बैठक को शहर काजी सैयद साजिद अली, डॉ अब्दुल अजीज, डॉ ख़लील-उर-रहमान, आबिद हुसैन, अफजल खान, इकबाल जफर, रईस अहमद कुरैशी, अब्दुल मजीद मंसूरी, मेहमूद कामिल, एडवोकेट हनीफ खान, नसीम अहमद शामिल थे।