पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बनेगा आधुनिक मार्केट

पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बनेगा आधुनिक मार्केट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| पुरानी बस स्टैंड बाल विहार के पीछे खस्ताहाल वेयर हाउस नगरपालिका के हवाले कर दिया गया है। यह जर्जर वेयर हाउस वेयर हाउस कार्पोरेशन का था लेकिन पिछले कई सालों से इसका उपयोग नहीं हो रहा था। नगरपालिका ने पुरानी बस स्टैंड स्थित शराब दुकान और उसके पास की दुकानें एवं वेयर हाउस को तोड़कर आधुनिक मार्केट विकसित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत बालविहार का पिछला हिस्सा, वेयर हाउस और अस्पताल रोड की दुकानें तोड़कर एक मार्केट तैयार किया जाएगा। एक तरह से यह आधुनिक मार्केट होगा जिसमें आने वाले ग्राहकों को पार्किंग से लेकर तमाम सुविधाएं होंगी।

नपा के एई अनिल पिप्पल ने बताया कि पुरानी बस स्टैंड क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इसकी डिजाइन के लिए इस महीने टेंडर जारी होंगे।

खबरें और भी हैं...