अगले दो दिन तक रहेंगे बादल, पारा 390 पहुंचा
विदिशा| शहर में कुछ दिनों से जारी बूंदाबांदी और बादलों का दौर अब थमने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार से बादल छंटने लगेंगे, तापमान भी बढ़ेगा। मंगलवार से तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। रविवार को भी दिन का तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप थी। रात का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री तक पहुंच गया। सीहोर कृषि काॅलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि हवा का रुख उत्तर पूर्वी था। अभी दाे-तीन दिन हवा में नमी बनी रहेगी। इस वजह से दिन के तापमान में धीरे- धीरे इजाफा होगा। इसके बाद दिन में पारा 40 डिग्री पार भी पहुंच सकता है।