पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज रक्तदान, कल वाहन रैली और अगले दिन निकालेंगे चल समारोह

आज रक्तदान, कल वाहन रैली और अगले दिन निकालेंगे चल समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम की जन्मोत्सव पर चार दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव रविवार से शुरू होकर से 18 अप्रैल तक मनाया जाएगा। 16 अप्रैल सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोग जहां जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करेंगे, वहीं 17 अप्रैल को दुर्गानगर से ब्राह्मण भवन तक एक वाहन रैली निकाली जाएगी। जबकि 18 अप्रैल को मुख्य आयोजन के रूप में ब्राह्मण समाज द्वारा नगर में विशाल चल समारोह निकाला जाएगा।

18 अप्रैल को निकलने वाला चल समारोह शाम 4 बजे से परशुराम चौक शुरू होगा, जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए माधवगंज चौक पर पहुंचकर समाप्त होगा। बैंड बाजे के साथ इस चल समारोह में भगवान परशुराम की झांकी भी निकाली जाएगी। चल समारोह का नगर के मुख्य मार्गों पर स्वागत भी होगा। इन आयोजनों की तैयारियां व रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को युवा ब्राह्मण विकास परिषद ने एक बैठक रखी। दुर्गानगर स्थित ज्वाला देवी शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर में यह बैठक हुई। इस बैठक में परिषद के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने गौरव शर्मा को नगर संयोजक नियुक्त किया। इस बैठक में मुख्य रूप से मानवेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, दीपक दीवारी, अजय कटारे, रविकांत शर्मा, विजय दीक्षित, भूपेंद्र पाठक, अभिनव तिवारी आिद शामिल थे।

खबरें और भी हैं...