पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान सम्मेलन आज, लापरवाही बरतने पर कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

किसान सम्मेलन आज, लापरवाही बरतने पर कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| जिला स्तरीय किसान सम्मेलन सोमवार को नई कृषि उपज मंडी मिर्जापुर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा भीड़ बुलाने के लिए कृषि विभाग के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों सहित मैदानी अमले को लक्ष्य दिया है।

कृषि विभाग के उप संचालक पीके चौकसे ने किसान सम्मेलन के आयोजन में लापरवाही बरतने पर विदिशा ब्लाक के कृषि विस्तार अधिकारी अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। इस सम्मेलन में विदिशा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2016-17 में रबी में गेहूं उपार्जन एवं खरीफ 2017 में धान उपार्जन पर 200 रुपए प्रति क्विं.प्रोत्साहन राशि का किसानों को दी जाएगी। शाजापुर में होने वाले मुख्य समारोह में इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री के भाषण का विदिशा में होने वाले किसान सम्मेलन में लाइव प्रसारण होगा।

खबरें और भी हैं...