पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर टैंकर के जोड़ की जगह पर बैठे थे 4 किशोर, ब्रेक लगा तो 1 पहिए के नीचे आया, मौत

ट्रैक्टर-टैंकर के जोड़ की जगह पर बैठे थे 4 किशोर, ब्रेक लगा तो 1 पहिए के नीचे आया, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी सप्लाई करने जा रहे टैंकर से क्रांति चौक पर हुआ हादसा

भास्कर संवाददाता|विदिशा

क्रांति चौक पर रविवार की दोपहर में दिल दहला देने वाली घटना में एक 14 साल के किशोर की मौत हो गई। यह किशोर जिस टैंकर पर सवार था उसी के पहिए के नीचे आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का दुखद पहलु यह है कि मृतक प्रथम किरार निवासी अहमदपुर रोड चुंगीनाका के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, वहीं अब प्रथम भी इस दुनिया में नहीं रहा। माता-पिता की मृत्यु के बाद से ही प्रथम अपने नाना हरिसिंह ठाकुर निवासी चुंगीनाका के यहां रहता था।

अहमदपुर रोड निवासी राधेलाल कुशवाह का टैंकर पानी सप्लाई के लिए रविवार की दोपहर में टीलाखेड़ी तरफ जा रहा था। इस ट्रैक्टर-टैंकर को जोड़ने वाली जगह में प्रथम व तीन अन्य किशोर भी सवार थे। इसी दौरान क्रांति चौक पर एक स्पीड ब्रेकर व गड्‌ढा आने पर चालक ने ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने व गड्ढे की धमस से प्रथम अनियंत्रित होकर गिर गया। गिरने के बाद प्रथम टैंकर के ही पहिए के नीचे आ गया। टैंकर के पहिए से कुचलने से प्रथम की मौके पर ही मौत हो गई। प्रथम ट्रैक्टर और टैंकर के बीच में जोड़ पर बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रथम व उसके मोहल्ले के अन्य दोस्त घूमने व अक्सर टैंकर पर बैठकर जाते थे। रविवार को भी प्रथम अपने दोस्तों के साथ टैंकर पर सवार था।

खबरें और भी हैं...